Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा टूंडला नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत के प्रातः सात बजे से एक प्रभात फेरी निकाली गई

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा टूंडला नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत के प्रातः सात बजे से एक प्रभात फेरी निकाली गई

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा टूंडला नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत के प्रातः सात बजे से एक प्रभात फेरी निकाली गई जिसका शुभारंभ विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने किया इस दौरान भाजपाइयों द्वारा घर घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण किए इस दौरान भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को हम सभी लोग एक राष्ट्रोंत्सव के रूप में मना रहे हैं देश की स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर इन दोनों पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व और प्रेरणादाई मार्गदर्शन में जगत 13 14 15 तारीख को हर घर में तिरंगा फहराने का कार्य किया जाएगा।जिला संयोजक बृंदावन लाल गुप्ता ने कहा इतिहास के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर स्वाधीनता संग्राम में अपने जीवन की अवधि देने वाले सभी ज्ञात अज्ञात विभूतियों के चरणों में श्रद्धा पूर्वक नमन करने का सौभाग्य हम सभी को प्राप्त हो रहा है नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक समूचे प्रदेश में ही नहीं भारतवर्ष में देशवासी स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मना रहे हैं इस अवधि में 13 से 15 अगस्त तक अगर तिरंगा अभियान भी आयोजित हो रहा है जिससे प्रत्येक में हमारे देश की आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा इस दौरान क्षेत्रीय सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक,दुष्यंत जादौन,संजय परमार,लोकेंद्र सिंह पोनियां,नीलम दिवाकर,नीलम,दिवाकर,लोकेश जादौन,तरुण शर्मा,प्रदीप जैन,महेश चंदानी,उदय प्रताप वर्मा,सुधीर कुमार सिंह, हेमन्त चक,अंकित पंडित,आदित्य जैन,मनमोहन सिंह काके,सेवक गिहार,आदि लोग मौजूद रहे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com