सहरसा बिहार सावन के चौथे सोमवार जलाभिषेक के लिए जालंधर धाम महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चारों ओर हर हर महादेव की गूंज
सावन के चौथे सोमवार जलाभिषेक के लिए जालंधर धाम महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चारों ओर हर हर महादेव की गूंज

रिर्पोट-: ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर-: सावन माह के चौथे और आखरी सोमवार को बिहार के सहरसा जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। वही सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत स्थित बाबा जालंधर धाम महादेव मंदिर रामपुर में आने वाले कांवरिया और शिव भक्तों का स्वागत फूल बरसा कर किया गया। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर बाबा जालंधर धाम की नगरी में गजब का उत्साह नजर आ रहा था। चारों तरफ हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजय मान था। सौरबाजार, बैजनाथपुर समेत अन्य मार्गो पर शिव भक्तों का रेला उमड़ पड़ा था। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत जारी था। अहले सुबह 9 बजे तक करीब 5 हजार शिव भक्त महादेव के दरबार में हाजिर लगा चुके थे। आधी रात के बाद से ही दूर दराज से आए कांवरिया और शिव भक्तों ने मंगला आरती के बाद पट खुलने पर महादेव का जलाभिषेक शुरू किया। जैसे ही दिन चढ़ते गया भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। हालांकि तेज धूप के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। कतार में लगे कांवरिया की सेवा करने में लोग जुटे थे।

Subscribe to my channel

