Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई :*सांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहिजना भुडिया मे*

Spread the love

*हरे भरे पेड़ों से सजी हुई बगिया को किया गया बरबाद

*बिलग्राम/हरदोई*
आपको बता दें यह घटना बिलग्राम विकासखंड की ग्राम सभा सहिजना भुडिया की है जहां पर गर्रा नदी के किनारे खाली पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर ग्रामीणों ने शासन की मंशा के अनुरूप फलदार वृक्ष एवं फूल वाले वृक्षों को लगाकर धरती को हरा – भरा करने का काम किया था फलदार वृक्षों में अमरूद पपीते जामुन आम आदि के पेड़ थे फल भी लगने लगे थे लेकिन किसी अराजक व्यक्ति ने पूरी बगिया को तहस – नहस कर दिया बगिया के संरक्षक राजवीर सिंह कुशवाहा ने हमें बताया कि पिछले 3 साल से वह कठिन परिश्रम करके धरती को हरा – भरा करने की कोशिश कर रहे थे दिन रात मेहनत करके उन्होंने छोटे – छोटे बच्चों की तरह पेड़ों की देखभाल की हाथों से पानी ला ला कर पेड़ों में लगाया लेकिन सारी मेहनत जरा देर में बर्बाद हो गई दबंगों ने पेड़ों को काटने के अलावा वहां पर लगे हैंड पाइप को भी तोड़ दिया तीन तखत खेत पड़े हुए थे उनको भी उठाकर गर्रा नदी में फेंक दिया ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी रोष है उन्होंने कहा है शासन प्रशासन हमारी इस बात को संज्ञान में लें और दोषी व्यक्ति को कठोर कार्यवाही के तहत सजा दी जाए इस मौके पर राजवीर कुशवाहा , गजोधर कुशवाहा , दिनेश कुशवाहा, लेखपाल कुशवाहा आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com