Breakingअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहार

सहरसा बिहार 7 वर्षीय बच्ची का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजन हत्या का जता रहे हैं आशंका

7 वर्षीय बच्ची का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजन हत्या का जता रहे हैं आशंका

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* 7 वर्षीय बच्ची का शव पुलिस ने किया बरामद।परिजन हत्या की जता रही है आशंका। बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही जहां जिले के बनगांव थानां अंतर्गत बलहा गांव से 7 वर्षीय बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया है।शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी।वहीं परिजन जता रहे हैं हत्या की आशंका।घटना बीते शनिवार देर रात की बताई जा रही है।
बतातें चलें कि मृत बच्ची का नाम ऋचा कुमारी है जो सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के कनेरिया ओपी अंतर्गत धनोजा गांव की रहने वाली थी।मृत बच्ची कुछ दिनों से बनगांव थानां क्षेत्र के बलहा गांव वार्ड नं 6 में अपने नाना भविष्य यादव के यहां रह रही थी।घटना के सम्बंध में परिजनों के द्वारा बताया गया कि देर रात तकरीबन 12 बजे दो चार अज्ञात लोग खिड़की होकर घुसा और बच्ची को मारकर गली में फेंक कर फरार हो गया।किस कारण से बच्ची की हत्या की गई है, और कौन थे हत्यारा इसका पता खबर लिखे जाने तक नहीं मिल पाया है। वहीं मृत बच्ची के पिता सरवन यादव की माने तो बच्ची 15 दिन पहले यानी कि 11 जुलाई को अपने नाना के यहां आयी थी।और देर रात हमको सूचना मिला कि मेरी बच्ची को कोई मार दिया है।उसके बाद अपने ससुराल आये तो देखे मेरी बच्ची का शव पड़ा हुआ था। इस घटना को लेकर सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि एक बच्ची का शव बरामद किया गया है।शव को बनगांव थानां की पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।वहीं उन्होंने ये भी कहा की बच्ची के परिजन हत्या कर शव को फेंक देने का आरोप लगा रहे हैं,जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा।बहरहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।मृत बच्ची के परिजन अभीतक आवेदन नहीं दिया है आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com