सहरसा बिहार संदेहास्पद स्थिति में एक कमरे से 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
संदेहास्पद स्थिति में एक कमरे से 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)।
*रिपोर्ट :-* विकास कुमार।
*एंकर :-* सहरसा में संदेहास्पद स्थिति में एक कमरे से 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के कायस्थटोला वार्ड नम्बर – 29 का है। मृतक महिला का नाम माला सिन्हा बताया जाता है। मृतिका के परिजनों ने घर और जमीन को लेकर एक जमीन ब्रोकर पर प्रताड़ित और हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक महिला घर मे अकेली रहती थी आरोप है कि धंनजय धनेश उर्फ लाल बाबू नामक जमीन ब्रोकर महिला को प्रताड़ित कर घर खाली करवाने की कोशिश कर रहा था और घर नही खाली करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी क्रम में देर रात महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर मृतक महिला की बेटी अपने घर पहुंची मृतक महिला की बेटी ने कायस्थटोला में ही रहने वाले एक जमीन ब्रोकर धनंजय धनेश नामक व्यक्ति पर बार बार घर खाली करने को लेकर मारपीट करने और जान से मारने का आरोप लगाया है। इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
*बाइट..1 :-* माधुरी सिन्हा, मृतक महिला की बेटी।
*बाइट..2 :-* सुधीर कुमार सिंह, पुलिस कर्मी सदर थाना।

Subscribe to my channel



