सहरसा बिहार सोनबरसा कचहरी के खड़कपुर गांव में भैसुर ने अपनी भाभो के साथ किया छेड़छाड़, मना करने पर किया मारपीट, दो लोग घायल इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
सोनबरसा कचहरी के खड़कपुर गांव में भैसुर ने अपनी भाभो के साथ किया छेड़छाड़, मना करने पर किया मारपीट, दो लोग घायल इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती

रिपोर्ट विकास कुमार
सहरसा :- सहरसा जिला के सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़कपुर गांव वार्ड 9 में एक महिला के साथ उसके ही भैसुर ने गलत काम करने के नियत से किया छेड़छाड़। मना करने पर महिला के साथ किया मारपीट बचाने गए महिला के पति के साथ भी किया मारपीट। जिसमें महिला और उसके पति दोनों जख्मी हो गये। जिसे सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया। जख्मी ने बताया कि आज सुबह जब मैं भैंस को नाद में घास डाल रही थी उसी वक्त मेरा भी भैसुर आकर मेरी छाती पर हाथ डाल दिया और मुझे रूम में खींच कर ले जाने लगा। मना करने पर उसने मेरे साथ मारपीट करने लगा जब मेरा पति बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट किया गया। जिसमें मैं और मेरा पति बुरी तरह से घायल हो गया। आपको बता दें उस महिला के भैसुर की पत्नी कि 5 साल पहले ही मृत्यु हो गया था और उसे पत्नी नहीं है। हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को होते ही सदर अस्पताल पहुंच घायल का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
Subscribe to my channel



