हरदोई फर्जी तरीके से अधिकारियों से सांठगांठ करके दबंग ने ग्राम सभा के दो तालाब किए कब्जा
फर्जी तरीके से अधिकारियों से सांठगांठ करके दबंग ने ग्राम सभा के दो ता लाब किए कब्जा

हरदोई/बिलग्राम
अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
यह मामला हरदोई जनपद के विकासखंड बिलग्राम की ग्रामसभा कुंद रौली सादिकपुर का है जहां के निवासी शिकायतकर्ता राहुल कश्यप ने हमें बताया कि ग्राम सभा की गाटा संख्या 117 और गाटा संख्या 293 पर तालाब स्थित है दोनों तालाबों में 2007 में चार चार हिस्सेदार थे तालाबों के पट्टे मछली पालन हेतु मछुआ समुदाय के लोगों को 10 साल के लिए किए जाते हैं उस समय इसके हिस्सेदार गया लाल ,झब्बू ,गुलाब ,श्यामलाल भुदर, रामलाल आदि थे लेकिन 2018 में गांव के ही दबंग अशोक कुमार पुत्र राम कुमार ने गुपचुप तरीके से अधिकारियों से सांठगांठ करके एवं राजनीतिक दबाव से दोनों तालाब अपने नाम करवा लिए जिसका किसी को पता नहीं चला जबकि नियम यह है कि तालाब के पट्टे सभी की जानकारी में मुनादी कराकर पात्र लोगों को किया जाते हैं फिर अकेले व्यक्ति को दोनों ताल कैसे मिल गए संबंधित तहसीलदार ने फर्जी आख्या भी लगा दी कि सबकी देखरेख में यह पट्टे किए गए हैं।। देखने वाली बात यह भी है कि मछली पालन के लिए दिए गए तालाबों में सिंघाड़े की फसल कैसे हो रही है ग्रामीणों ने बताया कि उक्त दबंग व्यक्ति गांव के जानवरों को पानी तक नहीं पीने देता है और ना तो कुम्हारों को मिट्टी निकालने देता है जिससे वह बर्तन बनाकर अपनी जीविका चलाते हैं ग्राम सभा के वर्तमान प्रधान कृष्ण कुमार ने जिलाधिकारी एवं एसडीएम को इस मामले में प्रार्थना पत्र भी दिए हैं लेकिन दबंग व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है शिकायतकर्ता राहुल कश्यप तमाम अधिकारियों से फरियाद करने के बाद मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद से मिलकर मामले की सिकायत कर चुका है जिस पर उन्होंने न्याय करवाने का पूरा भरोसा दिलायाहै अब देखना यह है की इन पात्र गरीब व्यक्तियों को कब तक न्याय मिल पाता है।।

Subscribe to my channel


