Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव के आगमन पर शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव के आगमन पर शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद में आज दिनांक 8/7/ 2022 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ चित्रकूट द्वारा आज नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव जी से मिलकर चित्रकूट आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त शिक्षकों को एक मात्र संदेश कहा गया कि सभी लोग समय से समय तक विद्यालय में रहकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करें। वार्ता के दौरान सभी को आश्वासन दिया कि जनपद के शिक्षकों की समस्त समस्याओं का समय समाधान किया जाएगा और किसी भी शिक्षकों का शोषण नहीं होने पाएगा। विद्यालयों को आकर्षक बनाने के लिए ग्राम प्रधान से सामंजस्य बनाकर विद्यालय का कायाकल्प कराएंगे एवं चित्रकूट में बेसिक शिक्षा का स्वर्णिम इतिहास लिखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडे द्वारा संगठन की तरफ से सम्मानित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को यह आश्वासन दिया कि संगठन के पदाधिकारी समस्त शिक्षकों के समक्ष स्वयं आदर्श प्रस्तुत करके सब को प्रेरित करेंगे। स्वागत कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, समस्त ब्लाक कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, महिला मोर्चा कार्यकारिणी के पदाधिकारी, व संघर्ष समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सहयोगी साथियों सहित लगभग 2 सैकड़ा शिक्षक उपस्थित रहे।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com