Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट अग्नीपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

अग्नीपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट द्वारा आज दोनों विधानसभा में अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह किया गया कर्वी विधानसभा में जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कचहरी प्रांगण स्थित पार्क में अग्नीपथ है योजना वापस लेने की मांग को लेकर सत्ता ग्रह किया गया जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा यह सरकार आम जनता को लूटने का काम कर रही महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त है नए-नए रोज नियम आम जनता को लूटने के लिए लाती है यह अग्निपथ योजना नौजवानों के साथ छलावा है जो नौजवान सेना की नौकरी के लिए तैयारी कर रहे थे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है हमारी सरकार से मांग है इस योजना को वापस लेकर सेना में पहले की भांति भर्ती की जाए और नौजवानों को पेंशन दी जाए और इस योजना को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए कांग्रेस पार्टी नौजवानों के हितों के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी वन रैंक वन पेंशन की बात करने वाली सरकार आज नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही कांग्रेस पार्टी इसका लगातार विरोध करेगी वही मानिकपुर विधानसभा में कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडे के नेतृत्व में मऊ तहसील प्रांगण में अग्नीपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह किया गया रंजना बराती लाल पांडे ने कहां हम कांग्रेस के लोग हैं हम डरने वाले नहीं सरकार की इस योजना का हम पुरजोर विरोध करते हैं यह योजना नौजवानों के साथ छलावा है 2 करोड़ रोजगार देने की बात करने वाली सरकार आज नौजवानों को 4 साल का रोजगार देने की बात कर रही जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है बेरोजगारी महंगाई सबसे ज्यादा बड़ी है देश के प्रधानमंत्री सत्ता में आने के पहले बड़ी-बड़ी बातें करते थे जब सत्ता में आ गए तो उसके बाद से लगातार नौजवानों किसानों व्यापारियों को परेशान करने का काम मोदी सरकार कर रही आज जनता बिजली पानी की समस्या से ग्रसित है सरकार सुनने वाली नहीं कांग्रेस पार्टी मांग करती है इस अग्नीपथ योजना को वापस लिया जाए इस मौके पर गज्जू प्रसाद फौजी भैया लाल फौजी विश्वकर्मा फौजी कामता द्विवेदी जगजाहिर पटेल महेंद्र सिंह बोधन राम त्रिपाठी सतनारायण कोल राजेश अरुणेंद्र मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष मऊ शिव शंकर खंगार ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर धर्मेंद्र वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मानिकपुर रामअवतार राकेश वर्मा विजय मणि त्रिपाठी शिव गुलाम वर्मा चुन बाद प्रसाद रामा दत्त मिश्र श्रवण शुक्ला यमुना शुक्ला शारदा गौतम चंद्र शेखर सिंह उमा शंकर पांडे अजय पटेल पंचवटी प्रेमा बाबू तिवारी राकेश पांडे दिनेश सुनीता रेखा गीता श्याम कली युवा नेता प्रकाश ओझा केदारनाथ त्रिपाठी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com