Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड कांडी प्रखंड प्रमुख चुनाव में जबरन वोट देने व धमकाने के आरोप में कांडी पुलिस ने पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

कांडी प्रखंड प्रमुख चुनाव में जबरन वोट देने व धमकाने के आरोप में कांडी पुलिस ने पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

झारखंड गढ़वा से Dayanand Yadav की रिपोर्ट।

कांडी प्रखंड प्रमुख चुनाव के पहले कांडी प्रखंड में पुलिस ने एक बड़े मामले को सुलझाया है। प्राप्त सूचना के अनुसार मंगलवार को पंचायत समिति सदस्य तारा देवी पति सीताराम के घर पर प्रमुख के पद हेतु अपने प्रत्यासी को निर्वाचित करने हेतु जबरन वोट देने के लिए दबाव हेतु पांच अभियुक्तों को कांडी पुलिस ने हिरासत में ले लिए है। कांडी पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कांडी थाना कांड संख्या 65/022 धारा 171(E)(F)/504/506/34 भा.द.वी. 3(1)(i)/3(1)(r)/3(1)(s) SC/ST Act दर्ज किया गया है। आगे जिक्र किया गया है कि उक्त कांड में बल पूर्वक पैसा देकर अपने प्रत्यासी अनूप पासवान की पत्नी ममता देवी के पक्ष में अपना मत देने और ना देने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में पाँच अभियुक्त सरकोनी निवासी अजय सिंह पिता नागेन्द्र सिंह, विजय राम पिता ईश्वरी राम ग्राम पतीला, शंभुनाथ पांडेय पिता मंगल पांडेय ग्राम भिलमा, सुनीत कुमार दुबे उर्फ पिंटू दुबे पिता कुंजबिहारी दुबे ग्राम चोका, जयप्रकाश मेहता पिता विजय मेहता ग्राम पतीला को गिरफ्तार किया गया है। उक्त लोगों के द्वारा वादी को 99500 रुपये भी बरामद किया गया है वंही काले रंग की क्रेटा कार से 105500 रुपये भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने नगद राशि के साथ-साथ काले रंग की क्रेटा कार, सफेद रंग के बोलेरो भी जब्त किया है। उक्त छापेमारी दल में पु.नि. संजय कुमार खाखा, पु.अ. नि. सुमन कुमार शर्मा, पु.अ. नि. स्वामी रंजन ओझा, कांडी सैट 155, सहा. पु.27 अविनाश द्विवेदी शामिल थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com