Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा श्री अचल शर्मा जी के निधन से अधिवक्ता समाज में शोक की लहर : श्री अरविंद पुष्कर

श्री अचल शर्मा जी के निधन से अधिवक्ता समाज में शोक की लहर : श्री अरविंद पुष्कर

Spread the love

आगरा

 

अचल शर्मा जी के निधन से समस्त अधिवक्ता समाज अपने को निरीह महसूस कर रहा हैं : श्री एमके सिंह

आगरा। जिला एवं सत्र न्यायालय/ आगरा दीवानी कचहरी में आज पूरी तरह से
समस्त अधिवक्ता समाज पर भयंकर वज्रपात है एवं आज अपने को निरीह महसूस कर रहा है। परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की सीनियर क्रिमनल अधिवक्ता श्री अचल कुमार शर्मा की दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ओम शांति।

इस संदर्भ में सीनियर अधिवक्ता श्री अरविंद कुमार पुष्कर ने गमगीन माहौल में पत्रकार वार्ता में अपने वक्तव्य में बताया कि अत्यंत दुख के साथ हृदय विदारक सूचना से सूचित किया जा रहा है कि आगरा में वकालत के स्तंभ एवं उत्तर प्रदेश के जाने-माने सीनियर क्रिमनल अधिवक्ता श्री अचल कुमार शर्मा जी का अभी कुछ समय पूर्व ही सोमवार को दुखद निधन हो गया है, आगरा ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के समस्त अधिवक्ता समाज पर यह भयंकर वज्रपात है एवं आज अपने को निरीह महसूस कर रहा है। परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। दिवंगत महान आत्मा को आदरपूर्ण श्रद्धांजलि, ईश्वर स्वर्ग में स्थान दे। ओम शांति

सीनियर अधिवक्ता सिविल श्री यतेंद्र पाल सिंह ने इस दुख की घड़ी में बताया कि बड़े दुख के साथ सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि दीवानी परिसर आगरा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी श्री अचल कुमार शर्मा एडवोकेट का आकस्मिक निधन हो गया है, जिससे सभी अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त है। आगरा बार एसोशिएशन ने जनपद न्यायाधीश महोदय से पत्र के माध्यम से अपील की हैं कि इस दुख की घड़ी में अधिवक्ता गण दिनांक 8 जून दिन बुधवार को न्यायिक कार्य से विगत रहेगे।
अतः श्रीमान माननीय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय आगरा जनपद से विनम्र निवेदन है कि आप उक्त प्रस्ताव से अपने अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों को अवगत कराने की कृपा करें।

वहीं, सीनियर अधिवक्ता श्री मुकेश कुमार सिंह का कहना हैं कि दीवानी कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अचल कुमार शर्मा जी का अभी कुछ समय पूर्व ही दुखद निधन हो गया है । परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस दौरान श्री अचल शर्मा जी के निधन पर अधिवक्ता समाज में शोक की लहर हैं। इस दौरान दीवानी / कचहरी के एडवोकेट गगन शर्मा, दुर्गेश शर्मा एडवोकेट, हिमांशु पांडे एडवोकेट, मोहित कुमार सप्या एडवोकेट, संदीप कुमार एडवोकेट,
प्रमोद कुमार वर्मा एडवोकेट आदि ने दुःख व्यक्त किया।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com