बांदा तंबाकू का सेवन जानलेवा है जागरूकता कार्यक्रम
तंबाकू का सेवन जानलेवा है जागरूकता कार्यक्रम

आरबीएस डिग्री कॉलेज आगरा, एनसीसी कैडेट्स ने कर्नल ए के झा , कमान अधिकारी एवं प्रो विजय श्रीवास्तव, प्राचार्य के निर्देश पर 2 यूपी बटालियन एनसीसी आगरा द्वारा दिनांक 31/05/2022 को *तंबाकू सेवन हानिकारक है* इस विषय पर अपना योगदान दिया। दिन मंगलवार की सुबह एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता कार्यक्रम किया आर बी एस डिग्री कॉलेज आगरा, पहुंचकर वहां “तंबाकू खतरनाक है” विषय पर जागरूकता रैली निकाली और लेफ्टिनेंट एस पी मौर्य द्वारा “तंबाकू सेवन के नुकसान” विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन लेफ्टिनेंट एसपी मौर्य के नेतृत्व में किया गया और इसमें एनसीसी कैडेटों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, कविताओं, भाषणों , पोस्टरों द्वारा अपने विचार रखे।
आपस में सवाल जवाब कर चर्चा की, इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर मौजूद रहे. CDT तेजप्रकाश यादव
CDT. बालेन्दु CDT. विनी . CDT सूरज तथा अन्य एनसीसी CADETS मौजूद रहे.
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



