Breakingअजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवक्राइमबाँदा

बाँदा: शौच को गई महिला के ऊपर दबंग पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमलाकर किया अधमरा,पुलिस से की गई शिकायत।

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जिले की बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव हस्तम निवासी गरीब महिला सोनिया पति सतनारायण को कल सुबह शौच को शौचालय जाते वक्त गांव के दबंग पड़ोसी मालती पति शिवराम व उसके लड़के आलोक, नीलम पति प्रेमचंद्र व प्रेमचंद ने महिला को रास्ते में रोककर पकड़ते हुए अचानक लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करके बुरी तरह जख्मी कर दिया।पीड़ित महिला सोनिया के सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। बीच बचाओ को आई उसकी पुत्री खुशबू उम्र 11 वर्ष को भी उक्त लोगों ने मारा पीटा। घटना के वक्त उसका पति सत्यनारायण चित्रकूट गया हुआ था।स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव कर महिला की जान बचाई और बिसंडा थाना पुलिस को सूचना दिया।पति द्वारा बिसंडा थाने में उक्त दबंग पड़ोसियों की लिखित शिकायत करने पर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण करा उपचार हेतु जिला मुख्यालय बाँदा भेजा।पिता सत्यनारायण के द्वारा हमलवारों के ऊपर पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।बिसंडा थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मामला जमीनी विवाद को लेकर हुआ था पीड़ित की शिकायत पर उक्त दबंग पड़ोसियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com