फिरोजाबाद शमसाबाद में पेठा के कारखाने पर कार्यवाही, बिना एनओसी के चल रही थी फैक्ट्री
शमसाबाद में पेठा के कारखाने पर कार्यवाही, बिना एनओसी के चल रही थी फैक्ट्री

शमसाबाद। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में बिना प्रदूषण विभाग की एनओसी लिए अवैध रूप से चल रही पेठा की फैक्ट्री पर प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने कार्यवाही की है। अधिकारियों ने गांव में जाकर पेठे की फैक्ट्री पर सील लगा दी है।
थाना शमसाबाद क्षेत्र के बांगुरी गांव में पेठा बनाने का कारखाना है। गुरुवार को तहसीलदार फतेहाबाद के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने फैक्ट्री पर छापा मार कार्यवाही की। इस दौरान फैक्ट्री संचालक प्रदूषण की एनओसी नहीं दिखा सका, जिसके चलते कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने पेठा की फैक्ट्री पर सील की लगा दी है। प्रदूषण विभाग के लैब टेक्नीशियन श्रवण कुमार ने बताया कि कई दिनों से क्षेत्रीय लोगों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि पेठे के कारखाने से उठे धूंए से आसपास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए तहसील अधिकारियों और पुलिस की मदद से पेठे की फैक्ट्री पर कार्यवाही करते हुए सील लगा दी गई है। तो वही तहसीलदार फतेहाबाद मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बिना मानकों को पूरा किए जो भी अवैध कारखाने चल रहे हैं। आगे अभियान चलाकर ऐसे सभी कारखानों पर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पेठा कारखाने पर कार्यवाही होने से पेठे का कारोबार करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। शमसाबाद ब्लॉक में आधा दर्जन से अधिक पैंठे के कारखाने अवैध रूप से संचालित हैं।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



