वजीरपुर राजस्थान रेपिड एक्शन फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च
रेपिड एक्शन फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च

महेश चन्द्र शर्मा,
सवाई माधोपुर जिले के उपखण्ड वजीरपुर गंगापुर सिटी व खंडीप गांव में वजीरपुर थाने से रैपिड एक्शन फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस थाना प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान कस्बे के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में परिचय अभ्यास किया गया।जिसमें भविष्य में सामाजिक रूप से अप्रिय स्थिति या प्राकृतिक आपदा होने पर कारगर तरीके से नियंत्रण पाया जा सके। फ्लैग मार्च वजीरपुर थाने से शुरू हुआ और मुख्य बस स्टैंड, मुख्य चौराहा, चिकित्सालय व जामा मस्जिद होती हुई बाजार से थाने पर पहुंची। फ्लैग मार्च रैपिड एक्शन फोर्स 83 वटालियन के कमान्डेंट प्रवीण कुमार सिंह और वटालियन के सहायक कमान्डेंट श्रवण लाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस थाना प्रभारी योगेन्द्र शर्मा के साथ निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान कस्बे की भोगोलिक स्थिति जांची गई। है
Subscribe to my channel



