Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद स्वर्गीय राजीव गांधी जी को उनके शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

स्वर्गीय राजीव गांधी जी को उनके शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा घर संसार बाई पास रोड फ़िरोज़ाबाद स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री और संचार क्रांति के जनक भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को उनके शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।संदीप तिवारी ने बताया कि आधुनिक भारत का सपना देखने वाले राजीव गांधी जी चाहते थे कि देश का युवा,किसान, मजदूर सम्पन्न हो क्योंकि अगर ये सम्पन्न होंगे तभी देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। वे चाहते थे कि 21 वी सदी भारत की हो।संदीप तिवारी ने कहा कि आज देश में संचार क्रांति,पंचायती राज, युवाओ को वोट का 18 साल की उम्र में अधिकार सभी राजीव गांधी जी की देन हैं।अगर श्री राजीव जी आज जीवित होते तो देश महाशक्ति की दिशा में आगे बढ़ता।श्रधांजलि अर्पित करते समय जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले,सिद्धार्थ नागर, मानसी गुप्ता,रोहित यादव,अखिलेश शर्मा, रामकुमार रावत,बेटू मौजूद थे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com