Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फतेहपुर सीकरी जलशक्ति मंत्री ने नहर की टेल पर जाकर देखी पानी की उपलब्धता

जलशक्ति मंत्री ने नहर की टेल पर जाकर देखी पानी की उपलब्धता

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

सीकरी के असिंचित क्षेत्र में सिंचाई के लिये बनेगी कार्ययोजना-जलशक्ति मंत्री
फतेहपुर सीकरी। मेहंदीपुर बालाजी से लौटते वक्त हाइवे से पांच किलोमीटर अन्दर जाकर ग्राम सुपहरा में पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नहर की टेल पर जाकर पानी की उपलब्धता की जानकारी ग्रामीणो से ली। इस मौके पर राजस्थान सीमा से सटे असिंचित क्षेत्र के ग्रामीणो ने जलशक्ति मंत्री को क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था के लिये मांग की। जिसपर मंत्री ने शीघ्र ही कार्य योजना बनाने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।
शनिवार सांय साढे पांच बजे मेंहदीपुर बालाजी से आगरा लौटते वक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एंव जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला सीकरी के ग्राम सुपहरा में एफएस ब्रांच नहर की माइनर पर पहुंच गया जंहा जलशक्ति मंत्री ने मौजूद ग्रामीणो धु्रव सिंह, गुडडू सिसौदिया, रूपेन्द्र सिंह राजेन्द्र सिंह, भूरा, गुडडू आदि से नहरो में पानी की उपलब्धता की जानकारी ली तथा यंहा पर उगाई जाने वाली फसलों के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर उन्होने सिंचाई विभाग द्वारा लगाये गये एफएस ब्रांच के मानचित्र का भी अवलोकन किया और ग्रामीणो से नहरों में साल भर में पानी की उपलब्धता एंव नहरो की सफाई के बारे में भी जानकारी की।
इस मौके पर ग्रामीण राजस्थान सीमा से सटे ग्राम औलेण्डा, नगला देविया, नगला मानसिंह, नगला मठ, नगला दयौनारी, नगला फार्म, नगला जग्गे, नगला हरवक्स, नगला दधिराम के किसान सोबरन सिंह, हरी सिंह परमार, दयाराम सिंह, हरिशंकर तोमर, हरिशंकर परमार, रामेन्द्र सिंह, सुरजीत तोमर आदि किसानों द्वारा जलशक्ति मंत्री को बताया गया कि उनका क्षेत्र असिंचित है और वंहा पर निरंतर जलस्तर गिर रहा है जिसके चलते सिंचाई व पेयजल के लिये भारी समस्या का सामना करना पड रहा हैं। इसके लिये क्षेत्र में पानी की उपलब्धता कराये जाने की मांग की। जिसपर जलशक्ति मंत्री द्वारा उक्त क्षेत्र में जलउपलब्धता के लिये कार्य योजना बनाये जाने के लिये सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
जलशक्ति मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, चौ0 डा0 रामेश्वर सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गुडडू चाहर, हेमेन्द्र तिवारी, बंटी सिसौदिया, महेश प्रधान, प्रताप सिंह, लाखन प्रधान, शिवप्रसाद प्रधान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com