Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड मझिगवॉ पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया व उपमुखिया को दिलाया गया शपथ ग्रहण

मझिगवॉ पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया व उपमुखिया को दिलाया गया शपथ ग्रहण

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समापन के बाद बृहस्पतिवार को मझिगवॉ पंचायत में रीता देवी मुखिया के चयन के बाद नवनिर्वाचित मुखिया उप मुखिया व ग्राम पंचायत सदस्यों को संबंधित पंचायत सचिवालय से निर्वाचित पदाधिकारी निलेश कुमार मुरमू के द्वारा नवनिर्वाचित उप मुखिया को प्रमाण पत्र सौंपा गया साथ ही मुखिया रीता देवी उप मुखिया श्रवन राम व सभी वार्ड सदस्य चंचला देवी, सिवांता देवी, फूलन देवी, लालती देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, सत्य प्रकाश चौबे उर्फ टिंकू चौबे, रूबी देवी, अक्षय कुमार चौबे, बेचू रजवार, लालती देवी, बचिया देवी, किरण देवी, मंगरु राम एवं शिवपति देवी को शपथ दिलाई गई।उप मुखिया पद के लिए श्रवन राम व फुलन देवी ने नामांकन किया सभी 17 वार्ड सदस्यों ने मतदान किया इसमें श्रवन राम को कुल 9 मत एवं फुलन देवी को 6 मत तथा 2 मत रिजेक्ट निकला इस तरह श्रवन राम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फुलन देवी को 3 मत से पराजित किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिहरपुर ओ पी एस आई सुरेंद्र दुबे ने अपने दल बल के साथ पंचायत भवन में उपस्थित थे ।मौके पर उपस्थित ब्लॉक ऑपरेटर ओमप्रकाश रवि, कर्मचारी सह सीआई जगन्नाथ माझी, ब्लॉक स्टॉप दीपक कुमार, सोमा उरांव पंचायत सचिव राजेंद्र राम रोजगार सेवक पिंटू शुक्ला कथा अन्य सैकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com