फतेहपुर सीकरी फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण
फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया निरीक्षण


फतेहपुर सीकरी: गुरुवार को फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सूबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक निरीक्षण करने पहुंचे इस दौरान क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल उनके साथ मौजूद रहे
बताते चलें कि गुरुवार को आगरा दौरे पर आए सूबे के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक अपराहन 1:30 बजे फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने फार्मेसी पैथोलॉजी उपस्थिति रजिस्टर की गहनता से जांच की साथ ही सीएचसी पर मौजूद मरीजों से भी वार्ता की निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सीकरी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति है जल्द ही सुविधाएं बढ़ाएंगे एवं विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात किए जाएंगे हमारी सरकार की प्राथमिकता में गरीबों, बीमार एवं तीमारदारों को नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ मौजूद क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने एएनएम और आशाओं को कोरोना काल में किए गए सर्वे व सेंटरों पर वैक्सीन पहुंचाने का मानदेय न मिलने की गत शिकायत का निस्तारण पूछने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव ने जल्द भुगतान का भरोसा दिलाया तत्पश्चात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक राजस्थान के बालाजी धाम मेहंदीपुर के लिए रवाना हुए है निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता चौधरी रामेश्वर सिंह, पालिका अध्यक्ष त्रिलोक चंद मित्तल, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंघल व पवन इंदौ लिया, जगदीश सिंह नेताजी, विनोद सांवरिया, हेमेंद्र तिवारी, नरेश चंद कोली, होशियार सिंह, रितेश शुक्ला, उदयवीर सरपंच, धर्मवीर सिंह, गुड्डा चौधरी, शिशु चौधरी प्रधान, चौधरी बनवारी लाल प्रधान, डब्बू चौधरी प्रधान, विश्वेंद्र कुमार, मनीष बंसल, रामनिवास शर्मा, अनुज मित्तल, नितिन गर्ग, दीना चौधरी डाबर समेत ग्रामीण एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद
Subscribe to my channel



