Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड मझिगावॉ पंचायत के बंदरखोहा मे एक महिला के मौत के बाद सड़क नहीं होने की वजह से लगभग 3 किलोमीट से ही एंबुलेंस ने शव छोड़कर लौट गया

मझिगावॉ पंचायत के बंदरखोहा मे एक महिला के मौत के बाद सड़क नहीं होने की वजह से लगभग 3 किलोमीट से ही एंबुलेंस ने शव छोड़कर लौट गया

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगावॉ के टोला बंदरखोहा मे बृहस्पतिवार को मोहन रजवार के 45 वर्षीय पत्नी बिमली देवी का मौत एक गंभीर बीमारी होने की वजह से हो गई जबकि मोहन रजवार ने अत्यंत गरीब होते हुए भी अपनी पत्नी के इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा तथा 108 नंबर पर एंबुलेंस को फोन कर अपने पत्नी को इलाज हेतु गढ़वा सदर अस्पताल में ले गया लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया तथा उनकी पत्नी की मृत्यु गढ़वा सदर अस्पताल में ही हो गई।
मृत्यु के बाद मोहन रजवार ने एंबुलेंस के माध्यम से अपने पत्नी का मृत शरीर अपने गांव लाया।
शर्मसार का बात तो तब हुआ जब एंबुलेंस ने घर से लगभग 3 किलोमीटर पिछे ही मोहन रजवार के पत्नी का मृत शरीर छोड़ दिया क्योंकि मोहन रजवार के घर तक जाने के लिए सड़क ही नहीं थी। मोहन रजवार एवं बंदरखोहा टोला के निवासी ने मिलकर शव को हाथ हाथ से टेक कर घर तक ले गया।
मझिगावॉ बदामा मोड़ से लगभग 5 किलोमीटर दूरी अकड़हवा एवं बंदरखोहा टोला है उस दोनो टोला पर जाने के लिए कोई सड़क ही नहीं है जबकि उस टोला के जनता ने मुखिया ,विधायक, सांसद तथा कई नेता एवं जनप्रतिनिधि से बात हो रखा एवं आवेदन ही भी दिया लेकिन कोई आवेदन का असर नहीं दिखा।
अकड़हवा एवं बंदरखोहा टोला के निवासी सभी ग्रामीण ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि इस भारत आजाद देश में हम लोगों को भी मुख्य सड़क तक जोड़ा जाए।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com