
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
आगरा,41वें हुनर हाट का आयोजन आगरा में 18 से 29 मई तक होगा। 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से आए करीब 800 दस्तकारो, शिल्पकारों और कारीगरों ने 300 से ज़्यादा स्टॉल लगाए हैं जिनमें क्राफ़्ट और क्यूज़ीन के स्टॉल शामिल हैं। दो फ़ूड कोर्ट बनाए गए हैं जिनमें अलग अलग राज्यों के पारंपरिक लज़ीज़ व्यंजन उपलब्ध होंगे।
हुनर हाट में हर दिन शाम को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शानदार प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा मशहूर रैम्बो इंटरनेशनल सर्कस के डेली 3 शो होंगे जिसमें करीब 25 कलाकार हैरतअंगेज़ करतब दिखाएंगे। लोग हर दिन लेज़र शो का आनंद भी ले सकते हैं। ख़ास बात ये है कि हुनर हाट में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। किसी भी तरह का कोई टिकट नहीं है।
हुनर हाट का आयोजन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय करता है जिसका मक़सद कला को सम्मान और कलाकार को पहचान देना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी जी के नेतृत्व में हुनर हाट “वोकल फ़ॉर लोकल” अभियान को मज़बूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आगरा से पहले 40 शहरों में हुनर हाट का सफल आयोजन हो चुका है।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Subscribe to my channel

