Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल जमीनी विवाद को लेकर दुकान में लगाई आग हजारों का सामान जलकर राख

जमीनी विवाद को लेकर दुकान में लगाई आग हजारों का सामान जलकर राख

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत जदिया थाना क्षेत्र के बघेली पंचायत के बघेली चौक समीप सुपौल अररिया मुख्य सड़क मार्ग -NH-327-ई किनारे बनी दुकान में जमीनी विवाद को लेकर आग लगाने की है।
पीडिता ने बताया की सड़क किनारे कई वर्षों से दुकान लगाकर अपना गरीबी जीवन बसर करते हैं।
लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर दुकान में आग लगा दी।
जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों द्वारा आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
वहीं घटनास्थल पर से शराब का बोतल सहित मिट्टी तेल का गेलन भी बरामद किया गया है।
पीडिता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी,से दूरभाष पर सम्पर्क कर घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की आग लगी है।
आवेदन मिला है उसकी जांच की जा रही है।
जांच कर दोषी पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
अब देखना लाजमी होगा की पीड़िता को न्याय मिल पाता है।
या फिर ऐसे हीं गरीब लोगों पर आए दिन अत्याचार होता रहेगा।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com