Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर उस्मान व जुबैर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर उस्मान व जुबैर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

Spread the love

 

एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर साँती अण्डरपास से 02 अभियुक्तगण 1.उस्मान व 2.जुबैर को एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल हीरो पैशनप्रो रंग काला नं0 UP 83 AM 9886 सहित गिरफ्तार किया गया है । दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी है जिनका वृहद अपराधिक इतिहास है । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा मोटरसाइकिल को दो दिन पूर्व रूपसपुर मस्जिद से चोरी करना बताया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. उस्मान पुत्र इस्माइल निवासी गुड्डू की मार्केट गली नं0 11 रामगढ थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद
2. जुबैर उर्फ कल्लू पुत्र इलियास निवासी नैनी ग्लास चौराहा अशरफगंज गली नं0 2 थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद ।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com