Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई एजुकेशन फाउंडेशन ने लगाये जा रहे जगह जगह कैम्प

एजुकेशन फाउंडेशन ने लगाये जा रहे जगह जगह कैम्प

Spread the love

**एजुकेशन फाउंडेशन ने लगाये जा रहे जगह जगह कैम्प ** डीसीएम श्रीराम शुगर मिल रूपापुर के सौजन्य से खुशहाली शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा आज ग्राम सैदापुर , मुंडेर में कमाल का कैम्प समर कैम्प का उद्धघाटन प्रधान प्रतिनिधि श्री पंकज शुक्ला जी के द्वारा फीता काटकर किया गया। व ग्राम सैदापुर में गांव के ही सम्मानित सदस्य श्री सौरभ शुक्ला जी के द्वारा फीता काटकर बच्चों को कहानी की किताबें भी वितरित की गई आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.एस. आर.श्री आनन्द कुमार जी रहे। बीच बीच में बच्चों के साथ मनोरजंन गतिविधियां भी की गई। कैंप का संचालन स्वयंसेवी – रंजना सिंह+लक्ष्मी सिंह,शिल्पी सिंह ग्राम मुंडेर में स्वयंसेवी –जयंती मिश्रा, अनुराधा, नैंसी, रश्मी सिंह आदि लोगों के द्वारा किया जा रहा है। जिसमे ऐसे बच्चों के साथ कार्य किया जाएगा जो बच्चे अपनी कक्षा के अनुसार हिंदी की मूलभूत दक्षताओं से पीछे रह गए हैं।उन्ही बच्चों के दक्षता संवर्धन हेतु उनके स्तर अनुसार शिक्षण कार्य किया जाएगा।प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन टीम से वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह कैंप चार सप्ताह का रहेगा। जिसमें मोहल्लेवार 15बच्चों को चयन किया जाएगा। इस तरह का कार्यक्रम भरखनी ब्लॉक के ग्राम, मुंडेर,सैदापुर,कन्हारी, पांडेयपुर, बहाउद्दीनपुर, अमिरता, जमलापुर, कनकापुर,कौशिया,नगला भैंसी आदि गांवों में किया जाएगा। प्रथम संस्था टीम से राजकरन,वीरेंद्र कुमार व गांव के ही सम्मानित सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिपोर्ट _अनूप कटियार

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com