फिरोजाबाद डिस्ट्रिक्ट अकैडमी में प्रैक्टिस करने वाली महिला खिलाड़ी सोनम यादव का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी अंडर-19 मे हो गया है

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
फिरोजाबाद। डिस्ट्रिक्ट अकैडमी में प्रैक्टिस करने वाली महिला खिलाड़ी सोनम यादव का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी अंडर-19 मे हो गया है। उनको 15 मई को राजकोट में रिपोर्ट करनी है।
एसोसिएशन के सचिव केशव लहरी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट अकैडमी में प्रैक्टिस करने वाली महिला खिलाड़ी सोनम यादव का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी अंडर-19 मे हो गया है। वह बहुत ही प्रतिभावान महिला खिलाड़ी है। उत्तर प्रदेश अंडर-19 अंडर-23 व सीनियर महिला टीम में सोनम यादव अपने जौहर दिखा रही हैं। उनके इस सफर में उनके भाई अमन यादव और उनके कोच रवि यादव का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। हर्ष व्यक्त करने वालों में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मित्तल, सचिव केशव लहरी, कार्यवाहक सचिव शिव कांत शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, संरक्षक अनिल चतुर्वेदी (नीलमणि), संतोष यादव एकेडमी कोच रवि यादव आदि रहे।

Subscribe to my channel



