Breakingएक्सक्लूसिवक्राइमबिहार

सुपौल बिहार तेज रफ्तार ट्रक ने पलटी मारकर दो को सुलाया मौत की नींद, दो को किया घायल

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

 

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत थाना क्षेत्र के महेशुआ पंचायत स्थित गजहार समीप सुपौल अररिया मुख्य सड़क मार्ग- NH-327- ई पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने पलटी मारकर एक हीं घर परिवार के दो की जान लेने के साथ दो को घायल करने की है।
तेज रफ्तार की कहर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा एक घर में सो रहे -03- बच्चे और एक महिला दब गई। जिसमें -02- बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
तो-0-2 -बुरी तरह घायल हो गया।
दरअसल पूर्णिया की और से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर पर जा गिरी घर में सो रहे एक महिला सहित -03-बच्चे सो रहे थे।
मरने वाले में एक लड़की जिसका नाम सरस्वती कुमार, उम्र करीब -07- वर्ष दूसरा श्रवण कुमार, उम्र करीब-05- वर्ष बताया जा रहा है। वहीं घायल रंजना देवी,और उनके छोटे बेटे लक्ष्मन कुमार,को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल में लाया गया जिसे हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार ट्रक में गिट्टी लोड था ट्रक पलटने के बाद घर में सो रहे महिला और उनके तीनों बच्चे गिट्टी में दब गया था ग्रामीण के मदद से गिट्टी के नीचे से तीनों बच्चे और महिला को बाहर निकाला गया।
लेकिन जब तक बाहर निकालते तब तक दो बच्चे की मौत हो चुकी थी। वहीं एक महिला और एक बच्चा बुरी तरह घायल था।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे त्रिवेणीगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ,ने बताया की घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर भेजा जा रहा है।
आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू है।
वहीं महेेशुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोके पर पहुंचे अश्वनी यादव,ने पीड़ित परिवार वाले को आश्वासन दिया।
और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।
वही मृतक के दादा और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

बाईट:-मृतक के दादा।
बाईट:- मुखिया प्रतिनिधि अश्वनी यादव,

Aawaj India Live

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com