Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद ईद की नमाज को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन सतर्क दिख रहा है

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

फिरोजाबाद। ईद की नमाज को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन सतर्क दिख रहा है। अधिकारियों ने ईदगाह व करबला कमेटी के साथ ईदगाह स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बुधवार को एसपी सिटी मुकेश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद खान, करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान के अलावा नगर निगम के अधिकारी संग ईदगाह मस्जिद के अंदर जाकर गांधी पार्क ग्राउंड व इस्लामिया के अंदर जाकर नमाजियों के लिए साफ सफाई के निर्देश दिए। नगर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने कहा कि ईद की नमाज के लिए जिस तरह से पिछली सालों में नगर निगम प्रशासन इंतजाम करता आया है उससे बेहतर इंतजाम करने की कोशिश करेंगे। प्रशासन ईद की नमाज में बेहतर इंतजाम करेगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सरकारी गाइडलाइन के तहत ईद की नमाज के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। ईद की नमाज सकुशल अदा कराई जाएगी। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने प्रशासन से मांग की है कि अलविदा जुम्मा व ईद पर बिजली कटौती मुक्त रहे। टूटे तार सही कराये जाएं। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट चालू की जाएं। फूके ट्रांसफार्मर सही कराए जाएं। पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू रहे। मस्जिद के आसपास व नई आबादी में साफ-सफाई चूना पट्टी के लिए विशेष अभियान चलाकर सफाई की जाए। नमाज स्थल पर लिंक गलियों को सील किया जाए। आवारा जानवरों को दो दिन पहले नगर निगम द्वारा बंद किया जाए। इस दौरान थाना उत्तर प्रभारी संजीव दुबे, ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद खान, आरिफ रंगरेज तारीख फारूखी आदि मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com