फिरोजाबाद जिला फिरोजाबाद के ब्लॉक अराव में स्थित प्राथमिक विद्यालय गाँव कीठौत मे नारी चौपाल व विदाई समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन

*जिला फिरोजाबाद के ब्लॉक अराव में स्थित प्राथमिक विद्यालय गाँव कीठौत मे नारी चौपाल व विदाई समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

प्राथमिक विद्यालय कीठौत में प्रधाना अध्यापक मोहम्मद शाहिद की निगरानी में नारी चौपाल व विदाई समारोह का किया गया आयोजन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक, अध्यक्ष राम प्रताप सिंह के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पा हार चढ़ा कर दीप प्रज्वलित करते हुए किया गयाl
प्रधाना अध्यापिका यूपीएस किसराव से श्रीमती शारदा देवी का आज सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में प्राथमिक विद्यालय कीठौत में एक भव्य विदाई समारोह का किया गया आयोजन जिसमें उपस्थित अध्यापक एवं अध्यापकों ने शारदा देवी का प्रतीक चिन्ह रामायण पुस्तक, छतरी साल एवं विभिन्न प्रकार के उपहारों से किया गया सम्मान।
सम्मान इस कदर से किया गया कि सेवानिवृत्त हो रही श्रीमती शारदा देवी अपने आंसुओं को रोक न सकी नम आंखों से अपने साथियों का किया आभार व्यक्त ।
मंचासीन खंड शिक्षा अधिकारी नंद लाल रजक ,कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी कीठौत, वर्तमान प्रधान श्यामा देवी प्रतिनिधि गुड्डू बघेल ,एमडी बलवीर कोल्ड सलिल यादव रहे ।
बड़े पैमाने पर छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
आए हुए मुख्य अतिथियों का स्कूल के बच्चों के द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति ने मोह लिया।
*जिला फिरोजाबाद से ब्यूरो चीफ़ ललित कुमार यादव की खास रिपोर्ट*

Subscribe to my channel


