Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा हरिहरपुर हुरका मे द्वारपूजा समय बारातियों द्वारा बम छोड़ने से टेंट सहित लाखों की संपत्ति जलकर हुआ राख

Spread the love

*हरिहरपुर हुरका मे द्वारपूजा समय बारातियों द्वारा बम छोड़ने से टेंट सहित लाखों की संपत्ति जलकर हुआ राख।*

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत पंचायत लोहरगाड़ा के ग्राम हुरका मे 22 अप्रैल दिन शुक्रवार शाम लगभग 8:00 बजे कमलेश शुक्ला घर लड़की का बरात कांडी प्रखंड के गाडाकसनप आया हुआ था।
कमलेश शुक्ला के द्वार पर द्वार पूजा समय बारातियों द्वारा डीजे बाजे पर धूमधाम से डांस चल रहा था उसी समय बारातियों द्वारा बम छोड़ा गया जिससे बम छोड़ने से बगल में रखें पुआल में आग लग गया तथा धीरे धीरे पूरा आग फैल गया जिससे टेंट के सामान सहित श्री राम ठाकुर, केश्वर रजवार, महेंद्र रजवार नरेश रजवार सहित अन्य का खलिहान में रखे अरहर तथा पुआल जलकर राख हो गया।
आग लगने से पूरा बराती सहित ग्रामीण में अफरा तफरी मच गया तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुका था। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर कोई पदाधिकारी, थाना प्रभारी न कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com