फिरोजाबाद योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को शिक्षकों ने लगाया पलीता

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं का पलीता लगाने का कार्य कर रहे हैं राजमल के शिक्षक
फिरोजाबाद की टूण्डला ब्लॉक के स्कूल में सब गोल माल है
गुरुजी खाते है दूध व केला,बच्चों को खिलाते है नमकीन चावल
20 किलो से ज्यादा दूध व सेकड़ो केले खा/पी जाते है गुरुजी
गुरुजन नही आते स्कूल,घर बैठे ही पाते है मोटी तनख्वाह
खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी इस गोलमाल के धंधे में है पूरी तरह से शामिल
नही बनता मध्याह्न भोजन,बच्चे भी नही आते स्कूल
उत्तर प्रदेश (फिरोजाबाद )।
विकासखंड टूंडला के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का बहुत बुरा हाल है । शिक्षक कर्मचारी अधिकारी सब गोलमाल– गोलमाल खेलने में लगे हुए हैं
कोई शिक्षक 15 दिन बाद आता है तो कोई शिक्षक 2 महीने बाद आता है तो कोई शिक्षक 2 साल बाद आता है और कोई कोई शिक्षक तो 8 साल तक नहीं आता, लेकिन ऐसे स्कूलों में, ऐसे विद्यालयों में लगातार उनकी अटेंडेंस लगाई जाती है और सबसे खास बात यह है उनकी अटेंडेंस को उनका प्रधानाध्यापक अप्रूव भी कर देता है । अप्रूव के बाद उसका उच्चाधिकारी भी अप्रूव कर देता है । उसके बाद लगातार सैलरी उसके खाते में आ जाती है । यह सब गोलमाल के जुगाड़ के सेटिंग के आधार पर होता है
बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजलि अग्रवाल के साथ टूंडला विकासखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया जिसमें कई विद्यालय बंद पाए गए और शिक्षक भी अनुपस्थिति पाए गए ।
राजमल में 7:55 पर भी विद्यालय बंद मिला उसके बाद भी प्राथमिक के उच्च प्राथमिक विद्यालय राजमल के एक भी अध्यापक विद्यालय में नहीं आया था जिससे बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजलि अग्रवाल का पारा हाई हो गया ।
उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया साथ ही उन्होंने मध्यान भोजन के बारे में विद्यालय के पास निवास कर रहे लोगों से व अभिभावकों से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि यहां पर कभी भी न फलों का वितरण होता है ना दूध का वितरण होता है केवल बच्चों को नमकीन चावल ही खिलाए जाते हैं ।
तेजतर्रार बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजलि अग्रवाल ने रसोई में रखे सामान का निरीक्षण किया जहां पर उन्हें केवल नमक की पैकेट ही मिली सबसे खास और सबसे अहम बात तो यह रही कि लोगों द्वारा बताया गया शिक्षामित्र नीता सिंह की शादी लगभग 8 साल पहले हो चुकी है वह कभी स्कूल नहीं आती और उसके उपस्थिति रजिस्टर पर लगातार उपस्थिति दर्ज की जाती है इस बाबत अंजलि अग्रवाल ने वहां पर पूछताछ की जिसमें लोगों ने नीता सिंह का कभी आना नहीं बताया है ।
इसी क्रम में इसी ब्लॉक का उच्च प्राथमिक विद्यालय रजापुर में एक सहायक अध्यापिका दीप्ति निगम की लगातार शिकायत के बाद वहां का निरीक्षण किया वहां भी अध्यापिका दीप्ति निगम अनुपस्थित पाई गई और लगातार न आने की पुष्टि भी हुई और प्रधानाध्यापक अशोक कुमार भी 9:00 बजे विद्यालय में अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचते हुए दिखाई दिए ।
*सबसे बड़ा सवाल आखिर ऐसे निरंकुश शिक्षकों पर शिक्षिकाओं पर शिक्षामित्रों पर कर्मचारियों पर और अधिकारियों पर जो गोलमाल के सेटिंग के जुगाड़ के घिनौने कृत्य में लिप्त हैं इनके खिलाफ कब कानूनी कार्यवाही, कब दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी*
121 ग्रामीणों के साथ व बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल
अन्य विज़ुअल्स
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
फिरोजाबाद

Subscribe to my channel


