Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बांदा पृथ्वी दिवस के अवसर पर जल संचय जीवन संचय अभियान की हुई शुरुआत

Spread the love

*बांदा- उत्तर प्रदेश न्यूज़

 

प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जल संचय जीवन संचय अभियान की शुरुआत जनपद में भी की गई कार्यक्रम में जनपद के तमाम आला अधिकारियों ने अलग-अलग तालाबों को गोद लेकर उनके जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता ने सदर तहसील के मवई गांव पहुंचकर अपने गोद लिए तालाब की साफ सफाई और सुंदरीकरण के कार्य की शुरुआत की सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जल संचय जीवन संचय अभियान का मुख्य उद्देश्य तालाबों की साफ-सफाई सुंदरीकरण के साथ ही अतिक्रमण को हटाना और तालाबों में साफ स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना है जिससे जल स्तर ठीक रहे और ग्रामीण उस तालाब के पानी का उपयोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कर सकें जनपद में 76 अधिकारियों ने 76 स्थानों से इस कार्यक्रम की शुरुआत की इस मौके पर सभी अधिकारी कर्मचारी समाजसेवी प्रभंजन कुमार गुप्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com