Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड़ मॉडल, आवासीय विद्यालय एवं इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

 

पाकुड़। झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा मॉडल विद्यालय, आवासीय विद्यालय एवं इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग में नामांकन हेतु पूर्व निर्धारित तिथि को स्थगित कर नई तिथि की घोषणा कर दी गई है।मॉडल विद्यालय एवं नेतरहाट के तर्ज पर संचालित आवासीय विद्यालय तथा इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग में कक्षा 6 में नामांकन हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि में विस्तारित की गई है ।जिला शिक्षा अधिकारी पाकुड़ के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार मॉडल विद्यालय में कक्षा 6 में नामांकन हेतु परीक्षार्थी अपने भरे हुए फॉर्म जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में 14 मई 2022 तक जमा कर सकेंगे ।प्रवेश पत्र 27 मई को जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा की तिथि 2 जून 2022 है। नेतरहाट के तर्ज पर आवासीय विद्यालय एवं इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग में कक्षा 6 में नामांकन हेतु ऑनलाइन परीक्षा आवेदन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 मई 2022 तक विस्तारित की गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार छात्र आवासीय विद्यालय एवं हजारीबाग के लिए प्रवेश पत्र 26 मई को डाउनलोड कर सकेंगे ।आवासीय विद्यालय एवं इंदिरा गांधी हजारीबाग में परीक्षा की तिथि बढ़ाकर 3 जून 2022 कर दिया गया है। आवदेन पत्र जमा करने की तिथि में विस्तारित करने पर वंचित छात्र अपने आवेदन दे सकेंगे एवं परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com