Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल विषेश ग्राम सभा का आयोजन पिलुवाहा पंचायत भवन परिसर मे माननीय मुखिया किरण देवी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ

Spread the love

 

रिपोर्टर :-आलोक बादल त्रिवेणीगंज (सुपौल)

 

त्रिवेणीगंज प्रखंड अन्तर्गत पिलुवाहा पंचायत मे पंचायतीराज विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव एवं सतत विकास लक्ष्य अन्तर्गत गुरूवार को विषेश ग्राम सभा का आयोजन पंचायत भवन पिलुवाहा मे माननीय मुखिया श्रीमती किरण देवी की अध्यक्षता मे आयोजित किए गए। विशेष ग्राम सभा मे ग्राम पंचायत द्वारा सतत विकास लक्ष्यों (17 Sustainable
Development GoalsSDGs ) को आच्छादित करने वाले 9 SDG Theme’s के संबंध मे विषेश चर्चा की गई। जिसमे मुख्यतः *गुणवत्तापूर्ण शिक्षा* , गरीबी का अंत,स्वास्थ्य जीवन एवं आरोग्य, शुद्ध जल एवं स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया है।इन सभी बिन्दुओ मे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वसम्मति से चयनित किया गया
ग्राम सभा मे उपस्थित- अमरेंद्र कुमार अमर उर्फ शंकर साह (मुखिया प्रतिनिधि), तरूण यादव (उपमुखिया),जितेंद्र पासवान (उप-सरपंच), चंदन कुमार, वार्ड सदस्य-अनील यादव, राजेन्द्र पासवान, सुनील यादव,अरविंद यादव, बबलु रिषिदेव, नीलू देवी ,रंजन देवी लाल सरदार, पशुपतिनाथ सिंह( पंचायत सचिव),सौरभ कुमार (कार्यपालक सहायक) ,शैलेंद्र कुमार(रोजगार सेवक) एवं सभी पंचायत कर्मी और सम्मानित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com