Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा तीर्थ धाम बटेश्वर पहुंचे मध्य प्रदेश के पाठ्यपुस्तक शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री शैलेंद्र बरुआ की पूजा अर्चना

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

बाह। तीर्थ धाम बटेश्वर भोले की नगरी में शनिवार को पहुंचे मध्य प्रदेश के पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष कैबनेट मंत्री शैलेन्द्र बरुआ ने मोक्षदायिनी यमुना के साथ मुख्य ब्रह्मबलाल शिव मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना मंदिर पुजारियों द्वारा मंत्री की पूजा अर्चना को संपन्न कराया गया। कैबिनेट मंत्री ने भगवान ब्रह्मबलाल महादेव के दर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। यमुना किनारे बने चंद्राकार में बने 101 श्रंखलाबृध शिव मंदिरों को देख मंत्री शैलेंद्र बरुआ अचंभित हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाबा योगी की सरकार है और गुंडा माफियों पर बाबा का बिल्डोजर चल रहा है। और लगातार उत्तर प्रदेश तरक्की की ओर अग्रसर हो रहा है। तो वही मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार में माफियों पर बिल्डोजर मामा का चल रहा है। भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सभी पर भगवान भोले का आशीर्वाद बना रहे यही मनोकामना है। इस दौरान उनके साथ संदीप तिवारी,विक्रांत बरुआ,सतेंद्र बरुआ,सोनू सेंतिया, हरिकोशोर शास्त्री,प्रदीप चौहान,जयनरायन यादव,रविकांत गॉस्वामी,नितनि कुमार,राजीव गोला,आकाश गुप्ता,रामकुमार,सोनम, राधामोहन सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com