Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट चित्रकूट पुलिस प्रशासन ने किया सराहनीय कार्य

Spread the love

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट पुलिस प्रशासन ने किया सराहनीय कार्य

प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस*
*धार्मिक आस्थाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चित्रकूट श्री धवल जयसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार राय एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी एवं प्रभारी निरीक्षक राजापुर की संयुक्त टीम द्वारा धार्मिक आस्थाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त वेद प्रकाश गौतम को 01 अदर मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 02.04.2022 को वेद प्रकाश गौतम पुत्र श्री दुर्जन प्रसाद गौतम निवासी तीरमऊ थाना राजापुर जनपद चित्रकूट द्वारा अपने फेसबुक आईडी पर अपने मोबाइल से धार्मिक आस्थाओं पर अभद्र टिप्पणी की गई थी, जिसके संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजापुर में मु0अ0सं0 56/22 धारा 295(क)/505(2) भादवि व 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे इसी क्रम में आज दिनांक 07.04.2022 को प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी एवं प्रभारी निरीक्षक राजापुर की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त वेद प्रकाश गौतम उपरोक्त को लूप लाइन चौराहा कस्बा राजापुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोबाइल बरामद हुआ जिसके माध्यम से अभियुक्त ने अपनी फेसबुक आईडी पर धार्मिक आस्थाओं पर अभद्र टिप्पणी की गयी थी ।
*अभियुक्त का विवरणः-*
वेद प्रकाश गौतम पुत्र दुर्जन प्रसाद गौतम निवासी तीर मऊ थाना राजापुर जनपद चित्रकूट
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्री अजीत कुमार पांडेय
2. प्रभारी निरीक्षक राजापुर श्री अवधेश कुमार मिश्रा
3. आरक्षी अजय कुमार मिश्रा थाना पहाड़ी
4. आरक्षी पवन कुमार थाना पहाड़ी
5. आरक्षी प्रमोद कुमार थाना पहाड़ी आरक्षी बब्बू राजा थाना राजापुर

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com