Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड कांडी मझिगावॉ मे चैता दु गोला का भव्य कार्यक्रम रखा गया

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

गढ़वा जिला कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत मझिगावॉ के टोला सवंडी मे भव्य चईता दु गोला का कार्यक्रम रखा गया जिसमें गढवा एवं पलामु जिला के बीच आपस मे मुकाबला कराया गया। गढवा जिला से भोजपुरी लोकगीत गायक हैप्पी चंद्रम एवं पलामु जिला के भोजपुरी लोकगीत गायक रजनीकांत ब्यास के बीच चईता गायकी में कडी मुकाबला देखने को मिला।
मझिगवां पंचायत के भावी मुखिया उम्मीदवार सुषमा देवी के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम को शुरूआत किया गया।
सांस्कृतिक मंच संचालन का कार्यक्रम मझिगावॉ पंचायत के उप मुखिया अरुण मिश्रा के द्वारा किया गया।
कमेटी के द्वारा दोनो कलाकारों को एक एक घंटा का बराबर समय दिया गया एवं अंत समय तक दोनों कलाकारों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा।
इस कार्यक्रम को कराने मे भोजपुरी लोकगीत गायक मझिगावॉ पंचायत के ही निवासी सूरज तहलका एवं सुरेंद्र राम का विशेष योगदान रहा।
चैता कार्यक्रम में उपस्थित हरिहरपुर ओ पी एसआई सुरेंद्र दुबे, राजेंद्र पासवान डीलर, सतराजित मिश्रा, रामप्यारी ठाकुर, सुनील यादव, विनोद चंद्रवंशी, परमेश्वर विश्वकर्मा, रामनाथ व्यास, लक्ष्मण व्यास ,लखन राम तथा हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com