Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : मझिगवां पंचायत में स्वास्थ विभाग के द्वारा मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरण किया गया वितरण किया गया

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

हरिहरपुर : ओपी क्षेत्र के मझिगावां पंचायत में बुधवार को पहली बार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बारह सौ मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया। पंचायत के उप मुखिया अरुण कुमार मिश्रा ने बुजुर्ग पारस शर्मा को मच्छरदानी देकर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिटीटी अनुज कुमार ने लोगों को जानकारी करते हुए कहा कि मेडिकेटेड मच्छरदानी मलेरिया जैसे खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए बहुत ही उपयोगी है इसे उपयोग करने से पहले जिन्हें भी दिया जा रहा है वे इसका उपयोग सावधानी पूर्वक करेंगे उपयोग करने से पहले इसे सादे पानी में धोने के बाद छांव में कम से कम बारह घंटे तक सुखाना है उसके बाद ही इसका उपयोग करें। पंचायत में सहिया उषा शर्मा के पोषक क्षेत्र के व्यक्तियों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया। वंही अन्य सहिया के पोषक क्षेत्रों में मच्छरदानी वितरण नही होने से लोगों में आक्रोश देखा गया। वंही बिटीटी अनुज कुमार ने लोगों को समझाते हुए कहा कि अगले सप्ताह तक सभी सहिया के पोषक क्षेत्रों में वितरण किया जाएगा। मौके पर उपस्थित एएनएम हन्ना तिर्की व सहिया उषा शर्मा ने कहा कि मच्छरदानी घर ले जाने के बाद उपयोग में लाये ताकि आप सभी को मच्छरों के काटने से होने वाली मलेरिया जैसी भयानक बीमारी से बचाया जा सके। ज्ञात हो कि मझिगावां पंचायत में पहली बार मच्छरदानी मिलने के बाद कई गरीबों के चहरे पर ख़ुसी झलक रही थी। इस अवशर पर उप मुखिया अरुण मिश्रा, बिटीटी इंद्रदेव राम, समाज सेवी दिनेश प्रसाद गुप्ता, दीपु चौबे, मुकेश चौबे सहित कई लोग उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com