फिरोजाबाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यालयों को चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश

फिरोजाबाद
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विधायकों व सांसदों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों को एक परिषदीय विद्यालय गोद लेने के दिए निर्देश
छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास व योजनाओं के तहत ड्रेस,जूते मोजे,स्वेटर व किताबे प्रदेश सरकार मुफ्त में दे रही है
100 दिन के एजेंडे में शामिल है परिषदीय स्कूल कायाकल्प
फिरोजाबाद में स्कूल चलो अभियान की हुई शुरुआत
प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर किया स्कूल चलो अभियान का आगाज
टूण्डला के नगला सदा में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली
फिरोजाबाद । प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा मंत्री को दिशा निर्देश दिए हैं कि प्राथमिक विद्यालय व परिषदीय विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओं का दाखिला कराएं उनकी पढ़ाई लिखाई की गुणवत्ता सुचितापूर्ण करे
प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ ने निर्देशित भी किया है कि जो भी परिषदीय विद्यालय हैं उनमें पेयजल की व्यवस्था पूर्ण रूप से होनी चाहिए,वही सभी कमरों में टाइल्स और इंटरलॉकिंग का भी कार्य पूर्ण होना चाहिए
उसी के परिपेक्ष में टूंडला विकासखंड के नगला सदा में प्रधानाध्यापिका नीति यादव के नेतृत्व में सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे ।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
फिरोजाबाद

Subscribe to my channel


