Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद ठेका सफाई कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर पालिका में किया प्रदर्शन

Spread the love

फिरोजाबाद:

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि एवं नगर अध्यक्ष सुजीत बाल्मीकि के नेतृत्व में शिकोहाबाद नगर पालिका में चल रहे धरना प्रदर्शन के सातवें दिन अर्धनग्न होकर भीख मांगकर विरोध किया।

विनय बाल्मीकि ने बताया ठेका सफाई कर्मचारियों का आठ माह के वेतन को लेकर नगर पालिका शिकोहाबाद में प्रदर्शन किया जा रहा हैं। आज सातवें दिन अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदर्शन करने वालों में रिंकू वाल्मीकि, अमन चैहान, राहुल वाल्मीकि, अनिकेत बाल्मीकि, सनी वाल्मीकि, सिद्धार्थ वाल्मीकि, शिवम वाल्मीकि, ऋषभ बाल्मीकि, मंजू वाल्मीकि, संजू बाल्मीकि, सोनिया वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, श्याम बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com