Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

दिन सोमवार को
गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड कार्यालय के ठीक सामने मुख्य सड़क से सटे पश्चिम की ओर जिला परिषद विभाग की लगभग 40 डिसमिल जमीन है। इस संबंध में प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय ने कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी से आग्रह करते हुए उक्त जमीन का सीमांकन कराने की मांग की है। दुबे ने कहा कि उक्त जमीन का सीमांकन होने के बाद टेम्पू स्टैंड बनाया जाए, जिससे कांडी बाजार में लगने वाले सभी टेम्पू को खड़ा करने के लिए जगह मिल सके। उन्होंने कहा कि कांडी बाजार में सभी टेम्पू खड़ा होने से पूरे क्षेत्र के लोगों के आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मौके पर बीस सूत्री सदस्य मुन्ना ठाकुर, प्रमोद राम, रमेश ठाकुर व ग्रामीण कृष्णा राम सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com