Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव लड़की के पिता और माता ने लड़की की हत्या करके गायब करने की जताई आशंका

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

थाना आसीवन और पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

उन्नाव, 6 दिनों से गायब लड़की का नहीं पता लगा अभी तक लड़की के माता-पिता परिवार जनों ने हत्या करके गायब करने की जताई आशंका।
थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के ग्राम आसायश की रहने वाली महिला मंजू सिंह पत्नी सिद्धनाथ सिंह ने अपनी पुत्री शिवांशी की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व वीरू सिंह निवासी कायमपुर नीमबरवारा थाना आसीवन के साथ मैं दान दहेज के साथ की थी शिवांशी के माता-पिता ने कहा कई महीनों तक हमारी बेटी हंसी खुशी रही उसके बाद लड़की के पति वीरू सिंह हमारी पुत्री शिवांशी के साथ दहेज उत्पीड़न करने लगे और प्रतिदिन हमारी लड़की को मारते और पीटते थे और वीरू सिंह के परिवार जन भाई नीरू सिंह भोले सिंह उसकी पत्नी और उसकी मां दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित करने लगे और कहने लगे कि अपने मायके से हर महीने मुझे पैसा लाकर दो अगर पैसे लाकर नहीं दिया तो इसी तरह आप को मारते पीटते रहेंगे।
शुक्रवार दिनांक 11/3/ 2022 को वीरू सिंह का फोन पीड़िता मंजू सिंह के पास आया और कहने लगा आप की लड़की शिवांशी कहीं भाग गई है उसके बाद पीड़िता मंजू सिंह और उसके पति सिद्धनाथ सिंह घबराया हुआ थाना आसीवान पहुंचा और हलका इंचार्ज वीरेंद्र सरोज से बातचीत की तो वीरेंद्र सरोज हल्का इंचार्ज ने बताया कि लड़की के पति वीरू सिंह ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और आप घर जाओ लड़की का पता लगाया जा रहा है जरूरत पड़ेगी तो आपको बुलाया जाएगा उसके बाद वीरू सिंह लगातार लड़की के परिवार जनों को धमकियां दे रहे हैं कि हमारी पत्नी को ढूंढ कर लाओ नहीं तो हम जान दे देंगे और आपको गंभीर धाराओं के साथ फसा देंगे लेकिन वहीं पर लड़की के परिवार जन मंजू सिंह सिद्धनाथ सिंह आशंका जताते हुए कहा कि मेरी पुत्री शिवांशी को कहीं मार कर गायब कर दिया है और लड़की भाग जाने का रूप दे रहे हैं लेकिन वीरू सिंह लड़की के पिता को लगातार धमकियां दे रहा है जबकि लड़की के परिवार जनों ने बताया वीरू सिंह के परिवार जन एक अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं इसके पूर्व वीरू सिंह के भाई भोले अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार दिया था इसलिए मुझे शंका है कि कहीं मेरी पुत्री शिवांशी को मार कर गायब तो नहीं कर दिया है जिसको लेकर लड़की की माता मंजू सिंह थाना आसीवन में शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है देखना अब यह होगा की लड़की के परिवार जनों को क्या इंसाफ मिलता है और थाना आसीवन कि पुलिस प्रशासन कितना ईमानदारी के साथ कार्य करती है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com