Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा अभाविप कांडी के प्रतिनिधि मण्डल ने विद्यालय प्राचार्य को सौंपा आठ सूत्री मांग पत्र

Spread the love
unnamed

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कांडी इकाई के नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत +2 उच्य विद्यालय कांडी के प्रचार्य अरविन्द कुमार से मिलकर शैक्षणिक समस्याओं के निवारण हेतु आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा।
सौंपे गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रसाधन एवं शौचालय जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, जिसे मरम्मती करवाया जाय तथा नियमित सफाई हो।
विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को बिना ड्रेस व बिना परिचय पत्र के परिसर में प्रवेश वर्जित की जाए।
छात्रों को पीने हेतु विद्यालय परिसर में स्वच्छ जल अभिलंब उपलब्ध कराया जाए।
परिसर में छात्रा सुरक्षा एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए सीसीटीवी लगाया जाय व बेवजह किसी भी मनचले को विद्यालय परिसर में प्रवेश न करने दिया जाए।
विद्यालय में कार्यरत शिक्षक बायोमेट्रिक उपस्थिती बना कर घर चले जाते है, इसपर करवाई करते हुए जल्द रोक लगाई जाए।
वहीं ज़िला एसएफडी सह संयोजक साकेत मिश्रा ने कहा की विद्यालय में अनिमितता अपने चरम पर है। विद्यार्थी मूलभूत सुविधाएं से वंचित हैं। उन्होंने ने प्राचार्य से विद्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त करने एवं विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाने का आग्रह किया है।
वहीं नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह ने कहा की अगर छात्र हित में उपयुक्त मांगो पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद् द्वारा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होंगी।
प्रिन्स ने कहा की यह संगठन छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है।
स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने छात्र-हित से लेकर भारत के व्यापक हित से सम्बद्ध समस्याओं की ओर बार-बार ध्यान दिलाया है।
मौके पर नगर सह मंत्री लक्की कुमार , पंकज कुमार , नगर मीडिया प्रभारी अविनाश विश्वकर्मा, नगर सोशल मीडिया प्रभारी राजा कुमार स्वेब अख्यतर, नगर एस डी प्रमुख इरफान खान , नगर एस एफ एस प्रमुख विशाल मेहता, नगर कार्यालय प्रमुख नीरज कुमार मेहता, नगर कार्यकारिणी सदस्य राजन मेहता, एवं सक्रिय सदस्य सुजित गुप्ता मौजूद रहें।

No Slide Found In Slider.
anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com