Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

दो हत्याकांड में शामिल हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार।

दो हत्याकांड में शामिल हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार।

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

स्लग:-दो हत्याकांड में शामिल हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के पिपरा थानांतर्गत पूर्व में हुई दो हत्याकांड में शामिल हथियार के साथ चार आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की है।
पुलिस ने पिपरा थानांतर्गत दीनापट्टी गांव में-17 -जून को घटित दो हत्याकांड का खुलासा किया।
जिसमे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किया। SP, श्री शैशव यादव,ने बताया कि चारों आरोपी शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त थे।
गांव के मृत शिक्षक द्वारा एक बार पुलिस को शराब के खेप की सूचना दे दी गई थी।
जिसमे शराब कारोबारी का शराब पुलिस ने बरामद कर लिया था। इसी बात को लेकर शराब कारोबारी ने उक्त शिक्षक मो0 नुरुल्ला को गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या के दौरान एक व्यक्ति सिकंदर दास हत्यारे को पहचान लिया जिसको लेकर सिकंदर दास की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बताया गया कि आरोपियों ने भाड़े पर पिस्टल लेकर दो लोगों का गोली मारकर हत्या कर दिया।
SP,श्री शैशव यादव, ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी गांव में पिछले -17 -जून की रात को दो लोगों की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मृतको में एक मो0 नुरुल्ला जो की एक शिक्षक थे जबकि दूसरा सिकंदर दास था जो वहां घटना स्थल के पास ही एक दुकान करता था। घटना को लेकर पिपरा थाना में कांड दर्ज किया गया था।
जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए-SP- के निर्देश पर -SDPO-श्री कुमार इंद्रप्रकाश,के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान और संकलित सूचनाओं के आधार पर सर्व प्रथम एक अपराध कर्मी दशरथ कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिसके निशान देही पर अन्य अपराध कर्मी विपत दास, प्रिंस कुमार,और चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया।
अपराधकर्मियों ने घटना में संलिप्ता को स्वीकार किया है।
सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
साथ हीं ये भी बताया की अपराधियों ने पांच हजार में भाड़े पर पिस्टल लेकर दोनों हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया था।
वहीं चंदन कुमार ने पांच हजार रुपया लेकर दशरथ कुमार को किराया पर पिस्टल दिया था।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com