बांदा भोला आरख निवासी कुचौली के घर में अचानक आग लगने की वजह से लाखों का सामान जलकर राख

बांदा उत्तर प्रदेश न्यूज़
बांदा जनपद के ग्राम पंचायत कुचौली में अचानक आग लगने की वजह से भोला आरख के घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया यह गांव ऐसी स्थिति में है जिला बांदा भी लगता है और चित्रकूट जनपद के थाना राजापुर मैं भी लगता है इस गांव की जमीन बबेरू तहसील अंतर्गत भी है और राजापुर तहसील अंतर्गत भी है भोला आरख बहुत ही सीधा साधा व्यक्ति है उसके चार बच्चे हैं गया प्रसाद उम्र 40 वर्ष लगभग अजय पाल उम्र 36 वर्ष लगभग घनश्याम उम्र 34 वर्ष लगभग राधे उम्र 30 वर्ष लगभग यह सभी बेरोजगार हैं गांव के जमींदारों की जमीन को बटाई पर लेकर खेती किसानी का काम करते हैं कुछ पैतृक जमीन भी है इनके पास जानकारी के मुताबिक,दो भैंसो की मौके पर ही मृत्यु हो गई और घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
पूरा मामला ग्राम पंचायत कुचौली थाना राजापुर जनपद बांदा का। भोला के पुत्र राधे से बात करने पर पता चला उन्होंने बताया हमारी लगभग 8 कुंटल लाही 12 कुंटल चना भी जल गया आग पीड़ित परिवार ने चैनल के माध्यम से जिला अधिकारी बांदा उत्तर प्रदेश सरकार से व बांदा जनपद के विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से निवेदन करते हुए मांग किया है तत्काल प्रभाव से न्याय संगत कार्यवाही करवाते हुए हमें सरकारी लाभ दिलाएं ताकि हम लोग भरपेट भोजन कर सकें इस भीषण आग की वजह से हमारे घर में कुछ भी नहीं बचा है जैसे ही आग की सूचना गांव वालों को पता चली यह हादसा लगभग 2:00 बजे का है अचानक आग लगी है गांव वाले मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया 112 नंबर डायल कर प्रशासन को सूचित किया मौके पर पुलिस पहुंची संबंधित लेखपाल को सूचना दिया मौके पर लेखपाल पहुंचकर जांच पड़ताल किया उप जिलाधिकारी बबेरू वह जिलाधिकारी बांदा से हमने चैनल के माध्यम से बात किया दोनों सक्षम अधिकारियों ने आग पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ दिलाने की बात कही है इस मौके पर अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



