Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव उन्नाव जनपद में मतदान हुआ शांतिपूर्ण संपन्न

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

*जनपद में 58.93 प्रतिशत हुआ मतदान:*

*उन्नाव 23 फरवरी 2022 (सूचना विभाग)*

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री रवींद्र कुमार जी के नेतृत्व में जनपद उन्नाव में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 का मतदान आज दिनांक 23 फरवरी 2022 को प्रातः 7ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 विधानसभा 165-सदर, 164-मोहान, 162-बांगरमऊ, 166-भगवंतनगर, 167-पुरवा, 163-सफीपुर में स्वतंत्र निष्पक्ष, पारदर्शी, मतदान सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी प्रथम द्वितीय तृतीय मतदान अधिकारी व निर्वाचन में लगे समस्त कार्मिकों को समस्त मतदाताओं को जनपद में मतदान सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा अच्छे अधिकारी/कर्मचारी की कार्यशैली की पहचान आपदा के समय व निर्वाचन के समय में ही जानी जाती है। सभी ने अपने कर्तव्य दायित्व का सत्य निष्ठा के साथ निर्वहन किया है, उन्नाव का चुनाव सकुशल संपन्न कराया है, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिसमें दिव्यांग वृद्ध मतदाताओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदाता को उनके मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई थी जो एक सराहनीय पहल थी। जनपद में आदर्श मतदान केंद्र व महिला मतदान केंद्र भी बनाए गए जिन पर लोगों ने सेल्फी ली और मतदान केंद्र आकर्षक मतदान केंद्र बने।
2017 में जनपद उन्नाव में विधानसभा सामान्य निर्वाचन में लगभग 55% मतदान हुआ था।
जबकि आज 23 फरवरी 2022 में जनपद उन्नाव में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में 58.93% मतदान सकुशल संपन्न हुआ।
—————–

*जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com