Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद मोदी फॉर पीएम संगठन द्वारा “वर्चुअल रैली” का हुआ आयोजन

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट 

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री जी की अध्यक्षता व भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला जी के अध्यक्षतामें संपन्न हुई वर्चुअल रैली।

मोदी फॉर पीएम संगठन द्वारा आयोजित “वर्चुअल रैली” की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री जी एवं मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय श्री प्रेम शुक्ला जी ने मोदी फॉर पीएम संगठन के संस्थापक श्री रोहित गंगवाल जी की उपस्थिति में टीम के सदस्यों को संबोधित किया। इस वर्चुअल रैली में देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मोदी फॉर पीएम द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रशंसा समेत अन्य विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया।

श्री रोहित गंगवाल जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मोदी फॉर पीएम संगठन के सदस्य जन जागरण व योगी जी द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता जनार्दन तक पहुंचाने का कार्य प्रदेश के सभी जिलों में निरंतर कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश के भाजपा प्रत्याशियों से मुलाकात कर संगठन चुनाव प्रचार में जमीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक हर प्रकार से उनके समर्थन में 24 घंटे कार्य करने हेतु उपस्थित है।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री पीताम्बर मिश्रा जी ने बताया कि योगी जी को लाने के लिए कैम्पेन वृहद स्तर पर प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है।

इस “वर्चुअल रैली” में देश व विदेश में रह रहे संगठन के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और आ. महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी को पुनः उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करने का अवसर मिले इसके लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प भी लिया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com