Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा गरीब मजदूर की भूमिधरी जमीन से दबंग निकाल रहे रास्ता दे रहे धमकियां

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जनपद के अतर्रा तहसील के बिसंडा थाना अंतर्गत गिरधारी का पुरवा मोहन तालाब निवासी गरीब मजदूर राजकरन पुत्र मईयादीन ने बिसंडा थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह को दिए अपने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि उसने अपनी पत्नी के नाम जमीन रामगोपाल पुत्र बिंदा से दिनांक 23.07.2020 को खरीदा था।उक्त जमीन के कुछ भाग पर वह मकान बनाकर परिवार समेत रहता है।परन्तु दबंग राजू उर्फ युवराज पुत्र महेश,नल सिंह पुत्र जुगल सिंह गुण्डई के बल पर उसकी भूमिधरी जमीन पर मिट्टी डाल अपने खेतों की ओर रास्ता बना रहे है।

उसने बताया कि जब उसने रास्ते का विरोध किया तो उक्त लोग गाली- गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकियां दे रहे है साथ ही उसे घर छोड़ कर जाने को मजबूर कर रहे है।पीडित गरीब ने थानाध्यक्ष बिसंडा से न्याय की गुहार लगा कार्यवाई की मांग की है।

जिलाधिकारी समेत मुख्यमंत्री तक की शिकायत।

गरीब मजदूर राजकरन ने बताया कि दबंगों के अत्याचार से वो खासा परेशान है।वह तीन माह से लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा लेकिन दबंगों के खिलाफ पुलिस कार्यवाई नहीं कर रही।उसने बताया कि वह जिलाधिकारी बाँदा से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुका लेकिन कार्यवाई नहीं हुई।दबंग दिन प्रतिदिन उसके परिवार को डराते व धमकाते है।

*बीमारी से पत्नी ने गवाई जान*
राजकरन ने बताया कि उसकी पत्नी सावित्री की मृत्यु लंबी बीमारी के चलते हो चुकी हैं।उसके तीन छोटे-छोटे नाबालिक बच्चे है। जिसकी पैरोकारी व सेवा खुशामद के कारण वह दबंगों से लड़ना व झगड़ना नहीं चाहता।परन्तु उक्त दबंग लोग उसकी जमीन पर कब्जा कर उसे गाली गलौज व जान से मारने की धमकियां दे मकान निर्माण करने की बात कर रहे है।उसने बताया कि थानाध्यक्ष बिसंडा ने रास्ता निर्माण कार्य रुकवा दिया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com