फतेहपुर ग्राम पंचायत उरौली में ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा सही तरीके से राशन कोटेदार रतनदीप के द्वारा की जा रही तानाशाही

फतेहपुर उत्तर प्रदेश न्यूज़
फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गाँव के कोटेदार रतनदीप द्वारा गरीबों की खाद सामग्री पर खुलेआम घोटाला किया जा रहा है 4 यूनिट होने पर मात्र 10 किलो रासन देते हैं. जहां शासन द्वारा प्रति यूनिट 5 किलो राशन देने का आदेश है कोटेदार रतनदीप खुलेआम सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है जब कोई ग्रामीण आपत्ति करता है तब गलत तरीके से व्यवहार करते हुए डराते धमकाते है ग्रामीणों का आरोप है ऐसे भ्रष्ट कोटेदार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए तब शायद आम जनमानस को सही तरीके से खाद वितरण होगा जब दूसरा कोटेदार आएगा जनपद के विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में खुलेआम डाका डाल रहा है गरीबों की खाद सामग्री पर फतेहपुर जिला प्रशासन कब समझेगा अपनी जिम्मेदारी कब गरीबों को मिलेगा पूरा राशन आखिर कब तक देश के अन्नदाता किसान को ही लूटा जाएगा समाजसेवी आफताब अहमद ने जिला प्रशासन से निवेदन करते हुए मांग किया है तत्काल प्रभाव से कोटेदार के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए और गरीबों को उनका हक दिलाया जाए
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


