Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा समाजसेवी पीसी पटेल के अनशन में बबेरु पहुचकर कई संगठनों ने किया समर्थन

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बबेरु/बाँदा
बाँदा जनपद के ग्राम कैरी के निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा फर्जी मुकदमा पीसी पटेल जनसेवक के ऊपर दर्ज कराने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वही जारी अनशन के पांचवे दिन विश्व हिंदू महासंघ ग़ौरक्षा समिति व कई संगठनों ने धरना में बैठे रहे। औऱ आरपार की लड़ाई की हुंकार भरी है।

बबेरु कस्बे के मुख्य चौराहा में जारी अनशन के पांचवे दिन विश्व हिंदू महासंघ ग़ौरक्षा प्रकोष्ठ तहसील प्रभारी रामनेवाज यादव एवं तहसील अध्यक्ष योगेंद्र सिंह की अगुवाई में दर्जनों पदाधिकारी धरना में बैठे रहे। विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक अवधेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कैरी गांव की गौशाला में रोजाना भूख प्यास एवं ठंड से गौवंश मर रहा था। पीसी पटेल ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। वही जिलाधिकारी ने 2 जनवरी को निरीक्षण किया। और गौशाला में आधा दर्जन से ज्यादा तड़पते गौवंश को पुवाल में छिपाया गया था। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। निलंवित सचिव ने दो दिन बाद सरकारी कार्य मे बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। जो सरासर गलत है। वही बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद करवरिया अपनी टीम के साथ पहुंच कर दर्ज फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग को लेकर धरना स्थल पर समर्थन किया। वहीं उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दर्ज फर्जी मुकदमा को वापस करने की मांग किया है। इसके बाद बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल भी अनशन स्थल पर पहुंचकर समाजसेवी पीसी पटेल का समर्थन किया है। और कहा है कि पीसी पटेल के ऊपर दर्ज मुकदमा जब तक समाप्त नही किया जाता, तब तक क्षेत्रवासियों का सहयोग लेकर विश्व हिंदू महासंघ ग़ौरक्षा प्रकोष्ठ आखिरी दम तक लड़ाई लड़ने को तत्पर है। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के जिला मंत्री अमन कुमार साहू, दीपक सिंह गौर, ब्लाक अध्यक्ष लखन बाबू गुप्ता, रामपाल यादव, रोशन मोदनवाल, धर्मराज वर्मा, अशोक यादव, मनोज यादव, नंदू पटेल एवं युवा मंच डालचंद मिश्रा दिनेश निरंजन, मनीष तिवारी सुशील द्विवेदी, कौशल पटेल, सकेत पटेल, आनंद पाल, योगेंद्र सिंह आदि धरना में बैठे रहे। वही नारेबाजी करते हुए पीसी पटेल के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमा समाप्त करने की मांग किया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com