चित्रकूट भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट की मासिक किसान पंचायत ब्लॉक स्तर पर सम्पन्न हुई

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान ने पहाड़ी उपखंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा लगातार बारिश से किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे कराते हुए मुवावजा दिलाये जाए ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम पंचायत बछरन गौशालाओं में चार दिन से *बारिश होने से गौशालाओं में चारे की व्यवस्था नही हो रही है चार दिन में लगभग आठ जानवर की मृत्यु* हो गई हैं न ही जानवरों के छाया की व्यवस्था हो रही है
वहीं तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि धान की खरीद को लेकर मंडी में कोई व्यवस्था नही है बरसात में किसानों अपने धान बेचने के लिए कई दिनों से खड़े हैं लेकिन खरीद को लेकर सुचारू व्यवस्था नही हो रही है
मण्डल सचिव उदयनारायण सिंह ने बताया कि बछरन में गौशाला में चार दिन में 8 जानवरों की मृत्यु हो गई गौशाला में छाया की कोई व्यवस्था नही है खाने के लिये भूसे की व्यवस्था नही हो रही है लेकिन खण्ड विकास अधिकारी को कई बार अवगत कराया गया जिला प्रशासन को भी जानकारी दी गई उसके बावजूद भी व्यवस्था नही हो पा रही हैं कब समझेंगे जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी कब होगी गौवंश के रखरखाव की उत्तम व्यवस्था सरकार कब ध्यान देगी अधिकारी कब ध्यान देंगे आखिर कब तक होती रहेगी मनमानी इस मौके पर देवीदयाल राजपूत हनुमान पाल सन्तगोपाल रामेश्वर सिंह भारतीय छेदीलाल सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel


